होम | आज का इतिहास | 11 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

11 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

1881- अफ्रीकी – अमेरिकी महिलाओं के उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।
1909- इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना।
1919- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।
1924- में पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
1930- ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
1945- अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई थी।
1968- अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने सिविल राइट एक्ट पर साइन किए।
1970- अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
1972- USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1999- अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।
1999- फिलीपींस की सरकार द्वारा ‘एक स्कूल गोद लो’ की अनोखी घोषणा।
1827- भारत के महान विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ।
1869- महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ।
1887- प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म हुआ।
1904- भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म हुआ।
1937- भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रामानाथन कृष्णन का जन्म हुआ।
1910- देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ था।
1977- प्रसिद्द साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन हुआ था।
2009- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन हुआ था।

 

All 


Leave a Comment