होम | आज का इतिहास | 13 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

13 अप्रैल के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

1648- लाल किले का 1648 में निर्माण पूरा हुआ।
1699- सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की।
1772- वॉरेन हेस्टिंग्स 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
1796- इटली की जंग में 1796 में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
1796- अमेरिका में 1796 में पहला हाथी भारत से लाया गया।
1849 - हंगरी को 1849 में गणराज्य बनाया गया।
1870- न्ययॉर्क में 1870 में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
1919- आज ही के दिन ब्रिटिश जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया।
1919- पेरिस में 1919 में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
1919- बेनिटो मुसोलिनी द्वारा 1919 में इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।
1939- भारत में 1939 में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
1941- तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने 1941 में तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1813- त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म 1813 को हुआ।
1881- भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म 1881 को हुआ।
1890- भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म 1890 को हुआ।
1898- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म 1898 को हुआ।
1963- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन 1963 को हुआ था।
1973- फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन 1973 को हुआ।
खालसा पंथ स्थापना दिवस।

 

All 


Leave a Comment