होम | आज का इतिहास | 21 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

21 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

1349- जर्मनी के एरफर्ट शहर में हुए ब्लैक डेथ दंगों में हज़ारो यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413- हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791- तत्कालीन बंगलौर पर टीपू सुल्तान को पराजित कर अंग्रेजों की सेना ने कब्जा किया।
1804- नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836- कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844- बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
1857- जापान की राजधानी टोक्यो में आए जबरदस्त भूकंप में तकरीबन 170000 लोगों की जान गयी।
1844- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887- मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1906- थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
1907- होंडुरास पर अमेरिका ने हमला किया।
1919- बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1935- फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943- हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1958 - सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

 

All 


Leave a Comment