होम | अटपटी | सूर्य ग्रहण 2018: घर बैठे भी देख सकेंगे सूर्यग्रहण, NASA करेगा लाइव स्ट्रीमिंग

सूर्य ग्रहण 2018: घर बैठे भी देख सकेंगे सूर्यग्रहण, NASA करेगा लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली। साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण आज है। जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त भारत में रात होगी और इस वजह से यह भारत में कहीं पर दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप भाग, दक्षिण-पश्चिम, अण्टर्कटिका तथा दक्षिणी ध्रुव के समीपवर्ती दक्षिणी प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि 12 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका अंत मध्य रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।

हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका धार्मिक महत्व है इस कारण ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा, जिस दौरान इंसान को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिसके जरिए वो अपना आने वाला वक्त सुधार सकता है।

 

NASA की लाइव स्ट्रीमिंग पर भी दिखेगा सूर्यग्रहण

हालांकि भारत में यह साल का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ऐसे में यहां पर ज‍िन लोगों को ये सूर्य ग्रहण देखना है वो लोग न‍िराश न हों। वे नासा की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। ज्‍योत‍िषों के मुताबि‍क यहां पर ग्रहण का सूतक भी नहीं माना जाएगा।

बता दें कि साल 2018 में दो ओर सूर्य ग्रहण दिखाई देंगें। जिसमें से पहला 13 जुलाई और दूसरा 11 अगस्त को दिखाई देगा। 13 जुलाई को आंशिक ग्रहण आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा और 11 अगस्त को उत्तरी ध्रुव, उत्तरी यूरोप और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत इन तीनों ही आंशिक ग्रहण का ग्वाह नहीं बन पाएगा। यह ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, 15 फरवरी को रात 12.25 पर शुरू होगा और सुबह चार बजे तक चलेगा।  ज्योतिषियों का मानना है कि इसके कुछ बुरे प्रभाव सामने आ सकते हैं।

 

All 


Leave a Comment