होम | बिजनेस | अगर BHARATPE से अपने शेयर बेचते हैं ASHNEER GROVER तो मिलेगी इतनी रकम, जानें कितने फीसदी हैं शेयर

अगर BHARATPE से अपने शेयर बेचते हैं ASHNEER GROVER तो मिलेगी इतनी रकम, जानें कितने फीसदी हैं शेयर

भारत पे के सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने अपने के निदेशक और बोर्ड की कमेटी पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने के आरोप लगाया है। जिसके बाद से ही अशनीर ग्रोवर लगातार कंपनी से अपनी हिस्सेदारी बेचने की बात करते रहे हैं। ऐसे में अगर अशनीर ग्रोवर अपने शेयर बेचते हैं तो उन्हें कितना पैसा मिलने वाला है। और इसके साथ भारत पे की कुल नेटवर्थ देखना भी बहुत जरूरी है। उससे कंपनी पर क्या असर पड़ने वाला है।  

अशनीर ग्रोवर ने भारत पे से इस्तीफे के बाद कंपनी के बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बोर्ड पर उनके परिवार को निशाना बनाए जाने की बात कही है। अशनीर ग्रोवर के खिलाफ बोर्ड ने एक एजेंडा सेट किया था। जिसके कारण अशनीर ग्रोवर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि भारत पे कंपनी को अशनीर ग्रोवर ने महज दो तीन सालों में खड़ा कर दिया था। महज दो तीन सालों में एक इतनी बड़ी कंपनी को खड़ा किया, जिसने फोन पे और पेटीएम तक को पछाड़ दिया है।  

भारत पे कंपनी का कारोबार देशभर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत पे के माध्यम से हर दिन लगभग 50 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हो रहा है। यही नहीं भारत पे कंपनी ने लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को बिजनेस के आधार पर उन्हें कर्ज देना शुरू किया है। जानकारी के अनुसार भारत पे कंपनी ने दिसंबर 2021 तक 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दुकानदारों और बिजनेसमैन को कर्ज दिए हैं। 

ऑनलाइन पैसा ट्रांजेक्शन करने और लोन देने के लिए भारत पे कंपनी का फरवरी 2022 में वैल्यूएशन 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। भारत पे कंपनी में अशनीर ग्रोवर की नेटवर्थ की बात करें तो भारत पे कंपनी के पिछले फंड के अनुसार उनकी हिस्सेदारी 9.5% यानी 1,800-1,900 करोड़ रुपए थी। अब ग्रोवर ने कहा है कि वह भारत पे से अपने पूरे शेयर को बेचने का प्लान कर रहे हैं। इस्तीफा देते हुए अशनीर ग्रोवर ने त्यागपत्र में इस बात का जिक्र किया है कि इस वक्त भी वे कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक हैं। और कंपनी से अपने सारे शेयर बेचने के लिए सोच रहे है। इसके साथ ही अशनीर ग्रोवर कंपनी से 4000 करोड़ की मांग भी कर सकते हैं। जिसको लेकर वो अदालत में लड़ाई शुरू करने की योजना बना रहे हैं। 

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को भी आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में BharatPe ने कंपनी से बर्खास्त कर दिया था। कंपनी ने माधुरी जैन ग्रोवर पर आरोप था कि उन्होंने अपने पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट और विदेशों की यात्राओं का खर्चा फर्जी इनवॉइस के जरिए, कंपनी के खर्चे में जोड़ा था।

 

All 


Leave a Comment