होम | क्रिकेट | IPL 2022: आईपीएल में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो मिले पॉजिटिव

IPL 2022: आईपीएल में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो मिले पॉजिटिव

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोरोना (Corona) ने एंट्री मार दी है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट (Patrick Farhart) को कोरोना जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया है। आईपीएल ने इस बड़ी जानकारी को सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा किया है। शनिवार यानी 16 अप्रैल के दिन दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला खेलना है।

 

मैच हो सकता है रद्द!

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले को रद्द किया जा सकता है, लेकिन आईपीएल ने अभी तक ऐसा कोई मजबूत बयान जारी नहीं किया। आईपीएल ने बताया कि, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

पैट्रिक फरहार्ट दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों के संपर्क में भी आए थे। ऐसे में अब दिल्ली के सभी खिलाड़ियों के लिए ये बड़ी परेशानी बन सकती है। उन सभी का कोविड टेस्ट भी हुआ है। अगर टेस्ट में किसी भी खिलाड़ी को संक्रमित पाया जाता है तो उसे भी आइसोलेट किया जाना पड़ेगा। वहीं, ज्यादा खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने पर मुकाबले रद्द किए जा सकते हैं। यूएई में किया गया था।

 

All 


Leave a Comment