होम | क्रिकेट | KIERON POLLARD ने IPL के बीच में किया संन्यास का ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे?

KIERON POLLARD ने IPL के बीच में किया संन्यास का ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे?

वेस्टइंडीज टीम (West Indies team) के दमदार ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरेन पोलार्ड (Kieran Pollard) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (Cricket) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। कीरेन पोलार्ड  (Kieran Pollard) के संन्यास के ऐलान ने सबको चौंका दिया है। कीरेन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन के बीच में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए यह जानकारी अपने फैंस को दी है। कीरेन पोलार्ड (Kieran Pollard) टी-20 के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। इस साल के आईपीएल 2022 सीजन में उनका प्रदर्शन उतना ज्यादा प्रभावी नहीं रहा है जिसके लिए कीरेन पोलार्ड अधिक जाने जाते हैं। 

आपको बता दें कि कीरेन पोलार्ड दुनिया भर में निजी टी-20 और टी-10 लीग में खेलते रहेंगे। कीरेन पोलार्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2007 में डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज टीम के 34 साल के कीरेन पोलार्ड ने अपनी आखिरी श्रृंखला भारत के खिलाफ खेली थी। इसके साथ ही पोलार्ड आईपीएल में लंबे समय से मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे हैं। वेस्टइंडीज टीम के इस तूफानी खिलाड़ी की प्रसिद्धि भारत में भी बहुत ज्यादा है।  

कीरेन पोलार्ड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर घोषणा की है उन्होंने लिखा, ‘काफी लंबी चर्चा के बाद मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 10 साल की उम्र से वेस्टइंडीज के लिए खेलना मेरा सपना था और मुझे गर्व है कि टी-20 और वनडे टीम में मैंने 15 साल से अधिक समय तक वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है।’

कीरेन पोलार्ड टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक हैं पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 123 वनडे मैच खेले हैं। इसके साथ पोलार्ड ने वनडे में 26 से कुछ अधिक की औसत से 2706 रन बनाने के अलावा 55 विकेट चटकाए हैं। वहीं, पोलार्ड ने 101 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 1569 रन बनाते हुए 44 विकेट अपने नाम किए हैं। कीरेन पोलार्ड का अंतर्राष्ट्रीय करियर का आकर्षण श्रीलंका के अकिला धनंजय के ओवर में 6 छक्के रहे है। वह 2012 में आईसीसी (ICC) टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

 

All 


Leave a Comment