होम | क्रिकेट | रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तोड़ा कोहली-कपिल देव का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, तोड़ा कोहली-कपिल देव का रिकॉर्ड

खेल। भारतीय (Indian) कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को रोमांचक जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने तोड़ा कोहली-कपिल का रिकॉर्ड रोहित शर्मा सबसे कम मुकाबलों में 10 जीत हासिल दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 12 वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली है। जिसमें दसवीं जीत मिली है। इस दौरान रोहित की कप्तानी में जीत प्रतिशत 83.33 का रहा है।

विश्व क्रिकेट में किया ये धमाल  

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था, जिनकी कप्तानी में भारत ने 13 वनडे में दसवीं जीत दर्ज की। रोहित शर्मा के बाद कपिल देव 15, मोहम्मद अजहरुद्दीन 17, सौरव गांगुली 19, राहुल द्रविड़ 20, एमएस धोनी 22, सचिन तेंदुलकर 29 और सुनील गावस्कर 33 इस लिस्ट में शामिल हैं।

हालांकि इस मैच में रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने इस दौरान 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए और आउट हो गए। जबकि सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों में 60 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 237 रन जड़े। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46वें ओवर में 193 रनों पर ही सिमट गई।

 

All 


Leave a Comment