होम | सफर | New Year पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बेस्ट है ये Place, कम बजट में परफेक्ट

New Year पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बेस्ट है ये Place, कम बजट में परफेक्ट

 

Best Destination Place of New Year 2021 : साल 2021 को हम लोग जल्द ही अलविदा कहने वाले हैं। उम्मीद करते हैं कि आगे आना वाला साल 2022 हम सभी के लिए खुशियों से भरा होगा और कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए वैज्ञानिक जरूर कोई तकनीक खोज ही लेंगे। यहां हम आपको भारत की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके बजट में होगी और आप अपने पार्टनर, फ्रेंडस और फैमिली के साथ एन्जॉय कर पाएंगे।

1- गोआ (Goa) : अगर आप ठंड के मौसम से बाहर निकलकर अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ न्यू ईयर (New Year Celebration) मनाना चाहते हैं तो आपके लिए गोआ बेस्ट होगा। दिसंबर में गोआ का तापमान औसत 23°C से 32°C के बीच होता है। आप यहां जा सकते हैं और अपना नया साल मना सकते हैं।

2- शिलांग (Shillong) : शिलॉग का मौसम इन दिनों काफी ठंडा रहता है, लेकिन यह आपके घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आप नॉनवेज के शौकीन है और प्रदूषण रहित और एक साफ-सुथरा वातावरण चाहते हैं तो आप यहां विजिट कर सकते हैं।

3- मनाली (Manali): दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए मनाली एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, यह बिल्कुल आपके बजट में होगा और आप 2-3 दिन में अच्छे से घूम सकते हैं।

4 ओली (Auli) : यह उत्तराखंड के चमोली में स्थित है। इस समय यहां जाना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह चारों ओर से बर्फ से ढका रहता है। ओली का प्रकृति का नजारा हर किसी के दिल में बस जाता है।

5- गुलमर्ग (Gulmarg) : यह जम्मू कश्मीर में बना है और सर्दी के मौसम में आप यहां प्रकृति के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

6-ऊटी (Ooty) : तमिलनाडु में बस ऊटी भी एक हिल स्टेशन में से एक है। यहां हर साल हजारों पर्यटक ऊटी के प्राकृतिक नजारों का दीदार करने जाते हैं। इन जगहों पर आपको आसानी से सस्ते और अच्छे होटल्स मिल जाएंगे। जिन्हें आप अभी से बुक कर सकते हैं और अपने न्यू को स्पेशल बनाने का प्लान बना सकते हैं।

 

All 


Leave a Comment