होम | सफर | Valentine day 2022: वैलेंटाइन वीक या डे सेलिब्रेट करना हो तो ये 4 जगह रहेंगी सबसे रोमांटिक और बेस्ट!

Valentine day 2022: वैलेंटाइन वीक या डे सेलिब्रेट करना हो तो ये 4 जगह रहेंगी सबसे रोमांटिक और बेस्ट!

वैलेंटाइन का दिन (Valentine day 2022) लवर्स के लिए काफी खास होता है। हर साल ये 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है। इस दिन कुछ लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट या सर्पाराइज देकर खुश करना चाहते हैं, तो कुछ रोमांटिक प्लेस (Valentine Special Places) जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी पार्टनर के साथ ऐसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं जो रोमांटिक (Romantic Places) हो तो कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। आज हम आपको वैलेंटाइन वीक या वैलेंटाइन डे (Valentine day) मनाने के लिए दुनिया की सबसे प्रसिद्ध जगहों (World Most Romantic Destinations,) के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

पेरिस

दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर कहलाए जाने वाले पेरिस में हर प्रेमी जोड़ों को एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां पर कई खूबसूरत जगह हैं जहां जाकर आपके पार्टनर का दिल खुश हो जाएगा. यहां मौजूद एफिल टावर के सामने आप अपने पार्टनर को अपनी दिल की बात रोमांटिक अंदाज में कह सकते हैं. इसके अलावा यहां पर कई और भी रोमांटिक जगहें है।

मालदीव

सबसे रोमांटिक द्वीप समूहों में पहला नाम मालदीव का आता है। ये जगह काफी खूबसूरत और रोमांटिक है। यहां आप समुद्र किनारे बैठकर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बातें कर सकते हैं। ऐसे में आपको हवाओं भी रोमांस का एहसास होगा. ये जगह छुट्टियां मनाने के लिए भी बेस्ट है।

इटली का फ्लोरेंस शहर

रोमांटिक डेस्टिनेशन में इटली का शहर फ्लोरेंस भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये शहर देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही इतिहास की कहानियों से भरा है। यहां की हर गलियों में आपको इतिहास से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। अगर आप दोनों फूडी हैं या सिर्फ आपका पार्टनर फूडी है तो यहां का Fiorentina नामक डीश काफी प्रसिद्ध है, जिसे आप टेस्ट कर सकते हैं।

ग्रीस का सेंटोरिनी शहर

सबसे रोमांटिक जगहों में से एक ग्रीस का सेंटोरिनी शहर कहलाता है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। अपने पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहते हैं या कोई यादगार ट्रिप बनाना चाहते हैं तो ये जगह एक अच्छा ऑप्शन है।

 

All 


Leave a Comment