होम | देश | हिमाचल में बिपरजॉय का कहर: 6 जिलों में बारिश; 25 जून तक खराब मौसम का अलर्ट जारी

हिमाचल में बिपरजॉय का कहर: 6 जिलों में बारिश; 25 जून तक खराब मौसम का अलर्ट जारी

Himachal Pradesh:गुजरात और राजस्थान के बाद हरियाणा में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर देखने को मिल रहा है। राहत की बात यह है कि हरियाणा तक पहुंचने पर बिपरजॉय कमजोर हो चुका था जिसके चलते हरियाणा पर इसका बहुत असर नहीं पड़ा। लेकिन दिल्ली ,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तूफानी चक्रवात का आंशिक असर देखने को मिला जिसके चलते हरियाणा के आस-पास के राज्यों में बारिश की छीटें देखी गईं।

वहीं हिमाचल प्रदेश में इसके इम्पेक्ट से बीती रात भी छह जिलों में बारिश हुई। सिरमौर के पांवटा साहिब में सबसे ज्यादा 53.2 मिलीमीटर, धोलाकुआं में 41.5 मिलीमीटर और नाहन में  22.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं शिमला, सोलन, मंडी, बिलासपुर और किन्नौर जिले के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। प्रदेश में इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि कई क्षेत्रों में हुई बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवाती तूफान बिपरजॉय​ के असर के कारण हुई है। अगले दो-तीन दिन इसका इम्पेक्ट रह सकता है।

उन्होंने बताया कि पहले 22 व 23 जून के लिए ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया गया था। मगर, आज जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ रहा है। अब 24 जून तक कुछेक क्षेत्रों में ही तेज बारिश हो सकती है। जिससे मानसून की एंट्री में देरी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बाकी दिन अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ या कुछेक स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मगर 24 जून को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

 

All 


Leave a Comment

 

  • ?? Hello World! https://national-team.top/go/hezwgobsmq5dinbw?hs=a84f5b67ca2635797a2e778f7118ff9f ??

    vyfuk5