होम | मनोरंजन | 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अनिहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' पर करेंगे काम, ट्वीट कर दी जानकारी

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अनिहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' पर करेंगे काम, ट्वीट कर दी जानकारी

'द कश्मीर फाइल्स' (The kashmir Files) ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को देश के मोस्ट वांटेड डायरेक्टर बना दिया है। निर्देशक के ऊपर लोगों का 'फाइल्स' को फ्रेंचाइजी में बदलने का दबाव जबरदस्त है। हालांकि, विवेक इस बारे में बहुत क्लियर हैं। उन्होंने शुरुआत से ही 'फाइल्स' को एक ट्रायलॉजी के तोर पर देखा है। पहले विवेक ने 'द ताशकंद फाइल्स' फिर 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई और अब वे 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने लोगों का जताया आभार
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर यह घोषणा करते हुए कहा कि, 'मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को इतना प्यार दिया। हमने पूरी ईमानदारी के साथ पिछले 4 सालों से इस फिल्म को बनाया है। हो सकता है कि मुझसे आपके TL स्पैम हो गए हों, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना जरूरी है। अब मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का वक्त आ गया है।'

विवेक ने बताया फिल्म का नाम
इसके बाद निर्देशक ने एक अन्य ट्वीट कर अपनी अपकमिंग फिल्म की जानकारी सभी के साथ साझा की। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म का नाम बताते हुए लिखा, 'द दिल्ली फाइल्स'।

इस विषय पर आधारित होगी फिल्म?
जानकारी के मुताबिक, 'द दिल्ली फाइल्स' में दिल्ली क्राइम की सच्ची घटनाओं की कहानी दिखाई जाएगी। क्योंकि कुछ वक्त पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें निर्देशक ने लिखा था कि, 'सच्चाई को छुपाना, न्याय को नकारना और मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं होना हमारे लोकतंत्र पर कलंक हैं। 'द दिल्ली फाइल्स' में सबसे बोल्ड और हमारे समय की एक दिल दहला देने वाली कहानी को दर्शाया जाएगा। जल्द ही हिंदी और पंजाबी में इसकी शूटिंग शुरू होगी। '

 

All 


Leave a Comment