होम | मनोरंजन | भुवनेश्वर: प्रसिद्ध उड़िया संगीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख- जानें इनके बारे में

भुवनेश्वर: प्रसिद्ध उड़िया संगीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख- जानें इनके बारे में

Prafulla Kar Passed Away: प्रसिद्ध उड़िया संगीतकार प्रफुल्ल कर (Prafulla Kar) का 83 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में उनके आवास पर बीती रात निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। पीएम के अलावा ओडिशा के सीएम ने भी प्रफुल्ल कर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रफुल्ल कर जी के निधन से व्यथित हूं। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति..

संगीतकार प्रफुल्ल कर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया महान संगीतकार प्रफुल्ल कर का रविवार रात 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। जानकारी के अनुसार, साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल कर एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। प्रफुल्ल कर के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि इस घटना ने ओडिया संगीत में एक युग के अंत को चिह्नित किया है। सीएम पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके निधन से उड़िया संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया। उनकी अनूठी संगीत शैली उन्हें लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अमर कर देगी। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

All 


Leave a Comment