होम | अन्य | नीरज चोपड़ा की विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में हुआ बड़ा सुधार, दूसरे स्थान पर पहुंचे

नीरज चोपड़ा की विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में हुआ बड़ा सुधार, दूसरे स्थान पर पहुंचे

भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग में 14 स्थान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नीरज चोपड़ा को यह बढ़त टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो फेंकने की वजह से हालिस हुई है।

जर्मनी के जोहान्स वेटर 1396 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।  वेटर हालांकि टोक्यो ओलंपिक में बुरी तरह से नाकाम रहे। वेटर फाइनल में नौवें स्थान पर रहे थे और उन्हें पहले ही मेडल की रेस से बाहर होना पड़ा। नीरज चोपड़ा के पास अब 1395 प्वाइंट्स हैं और उनके पास जल्द ही नंबर वन बनने का बेहतरीन मौका है।

पोलैंड के मार्सिन क्रुकोवस्की 1302 अंकों के साथ तीसरे जबकि टोक्यो में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज 1298 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर 1291 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

 

All 


Leave a Comment