होम | अन्य | Tokyo Olympic: पीवी सिंधु की दूसरी जीत, हॉकी और तीरंदाजी में मिली हार

Tokyo Olympic: पीवी सिंधु की दूसरी जीत, हॉकी और तीरंदाजी में मिली हार

टोक्यो ओलिंपिक का आज छठा दिन है और भारतीय टीम के मेडल की संख्या 1 सिल्वर से आगे नहीं बढ़ पाई है। आज के दिन भी भारतीय फैंस को अपने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तीरंदाजी, बैडिंटन, हॉकी और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करने उतरेंगे।

तरुण का सफर खत्म

इजराइल के तीरंदाज के सामने तरुणदीप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पाए और उनको यहां हार का सामना करना पड़ा। इटे सैनी के खिलाफ भारतीय तीरंदाज को एक बेहद ही कड़े मुकाबले में 5 के मुकाबके 6 अंकों से हार मिली। इस जीत के साथ जहां इजराइली तीरंदाज ने अगले दौर में जगह बनाई तो वहीं तरुण के व्यक्तिगत स्पर्धा में सफर खत्म हो गया।

पीवी सिंधु की दूसरी जीत 

भारतीय बैडमिंटन ओलिंपिक सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग की खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल की। सिंधु ने यहां ओलिंपिक के दूसरे मैच में दमदार खेल दिखाया और यी नाग चुंग के खिलाफ 21-9, 21-16 से जीत हासिल की।

भारतीय तीरंदाजी टीम से इस ओलिंपिक में काफी उम्मीदें लगी है लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीद से मुताबिक नहीं रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में खेलने उतरे तरुण दीप ने आज यूक्रेन के खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी टक्कर में जीत हासिल की। टाई ब्रेकर तक पहुंचे इस मुकाबले में भारतीय तीरंदाज ने 6-4 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।

महिला हॉकी टीम हारी

भारतीय महिला हॉकी टीम को बुधवार को ओलिंपिक के छठे दिन ब्रिटेन की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पूल ए के मुकाबले में उतरी भारतीय टीम को इस मैच में 1 के मुकाबले 4 गोल से मात खानी पड़ी। ब्रिटेन ने भारत के खिलाफ पहले क्वार्टर में 1 गोल किए इसके बाद दूसरे क्वार्टर के खेल में स्कोर 2-0 हो गया। शर्मिला देवी के गोल से भारत ने स्कोर को 1-2 किया लेकिन इसके बाद और भारतीय टीम की तरफ से कोई और गोल नहीं किया जा सका। ब्रिटेन ने आखिरी में दो और गोल करते हुए मैच 4-1 से अपने नाम किया।

 

All 


Leave a Comment