होम | अन्य | Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम का जीत के साथ आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी टीम का जीत के साथ आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत भारतीय हॉकी टीम ने शानदार अंदाज में की है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से जीत हासिल की। कप्तान मनप्रीत इस जीत में भारत के हीरो रहे और उन्होंने दो गोल किया। अब रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ होगा।

ओलंपिक में एक नई इबारत लिखने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत जीत के साथ की है। मैच में कप्तान हरप्रीत की इस टीम ने बेहद ही आक्रामक खेल दिखाया और आखिर मिनट तक न्यूजीलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। शुरुआत में की विरोधी टीम की तरफ से केन रसेल ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ी रुपिंदर पाल ने पेनाल्टी कॉर्नर से पहला पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया। रुपिंदर ने इस मौका का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में डाला और भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद भारत के कप्तान मनप्रीत ने दो लगातार गोल दागे और टीम की बढ़त को मजबूत किया।

मैच के 26वें मिनट में भारत की तरफ से दूसरा गोल देखने को मिला। कप्तान हरप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर के मौके को गोल में तब्दील किया और टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद 32वें मिनट में एक बार फिर भारत को गोल करने का मौका मिला लेकिन इस बार वह चूक गया। मंदीप सिंह शानदार खेल दिखाते हुए गेंद को दिलप्रीत सिंह की तरफ पास किया और फिर मौका दिलप्रीत के पास पहुंचा लेकिन वह चूक गए। 33वे मिनट में भारत ने न्यूजीलैंड पर एक बार फिर से धाबा बोला और पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए बढ़त को 3-1 कर दिया। कप्तान ने हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से यह गोल दागा।

 

All 


Leave a Comment