होम | पर्व | हरतालिका तीज आज, जानें क्या है शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजा विधि

हरतालिका तीज आज, जानें क्या है शुभ मुहूर्त, महत्व व पूजा विधि

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज कहा जाता है। हरतालिका तीज से पहले हरियाली और कजरी तीज आती हैं। हरतालिका तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।

मान्यता है कि इस व्रत को करने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला और निराहार व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से कुंवारी कन्याओं को उनका मनचाहा वर मिलता है।  

हरतालिका तीज व्रत 2022 का शुभ मुहूर्त-
इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। इस दिन सुबह साढ़े छह बजे से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। जबकि शाम 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक प्रदोष काल लगा रहेगा।

हरतालिका तीज पूजा विधि -
* हरतालिका तीज में भगवान श्री गणेश, शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
* सबसे पहले तीनों की मिट्टी से प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश का तिलक कर उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
* इसके बाद भगवान शिव पर फूल, बेलपत्र और शमी पत्री चढ़ाएं और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
* तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
* इसके बाद श्री गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारकर उन्हें भोग लगाएं।

 

All 


Leave a Comment

 

  • Hello World! https://racetrack.top/go/giywczjtmm5dinbs?hs=788da5f06b5222de67266f9b1f6cfcf8&

    9pelr8