होम | पर्व | यहां जानें मथुरा-वृंदावन होली डेट्स की पूरी List, इस दिन मनाई जाएगी लठमार होली

यहां जानें मथुरा-वृंदावन होली डेट्स की पूरी List, इस दिन मनाई जाएगी लठमार होली

मथुरा -वृंदावन की होली पूरे विश्व में विख्यात है। यहां वसंत पंचमी से ही होली का पर्व शुरू हो जाता है। मथुरा-वृंगदावन में कई अलग-अलग तरीकों से होली का पर्व मनाया जाता है। यहां के हर मंदिर और गांव में कुल 40 दिनों तक होली का उत्सव चलता है। होली के त्योहार को गोकुल, वृंदावन और मथुरा में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां रंग वाली होली से पहले लड्डू, फूल और छड़ी वाली होली भी मनाई जाती है। वहीं, ब्रज की होली में दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग शामिल होते हैं। ऐसे में आज हम आपको मथुरा और वृंदावन में मनाई जाने वाली होली की डेट्स बताने जा रहे हैं। आइए देखते किस दिन कौन सी होली मनाई जाएगी।

होली पर इस साल बनने जा रहा है ध्रुव योग, जानें किस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा-

16 मार्च 2021 रमणरेती आश्रम महावन पर टेसू फूल, केसर गुलाल होली

इस दिन मनाई जाएगी साल 2021 में होली, जानें होलिका दहन का मुहूर्त-

22 मार्च 2021 फाग आमंत्रण उत्सव – नंदगाँव

22 मार्च 2021 लड्डु होली व होली की द्वितीय चौपाई – बरसाना

23 मार्च 2021 रंगीली गली में लठामार होली – बरसाना

24 मार्च 2021 लठामार होली – नंदगांव

25 मार्च 2021 लठामार / रंग होली – गांव रावल

25 मार्च 2021 श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सांस्कृतिक/ फूलों की होली

25 मार्च 2021 श्री द्वारकाधीश मंदिर होली – मथुरा

26 मार्च 2021 छड़ीमार होली – गोकुल

28 मार्च 2021 होलिका दहन

28 मार्च 2021 फालैन में जलती हुई होली से पंडा निकलेगा

28 मार्च 2021 श्रीद्वारिकाधीश मंदिर से होली डोला का नगर भ्रमण

29 मार्च 2021 श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल / अबीर गुलाल होली

29 मार्च 2021 संपूर्ण जनपद मथुरा में अबीर-गुलाल / रंग होली

30 मार्च 2021 दाऊजी का हुरंगा – बलदेव

30 मार्च 2021 हुरंगा – जाव

30 मार्च 2021 हुरंगा – नंदगाँव

30 मार्च 2021 गांव मुखराई में चरकुला नृत्य/सांस्कृतिक कार्यक्रम

31 मार्च 2021 हुरंगा – गांव बठैन

31 मार्च 2021 हुरंगा – गांव गिडोह

 

All 


Leave a Comment