होम | पर्व | आज ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती और सूर्य ग्रहण का अद्भुत योग, 1873 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

आज ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती और सूर्य ग्रहण का अद्भुत योग, 1873 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

आज यानी 10 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। अमावस्या तिथि पर दिन दान- पुण्य करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। आज का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि आज  साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है और आज ही शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। शनि जयंती और सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग लगभग 148 सााल बाद बन रहा है। इससे पहले 26 मई 1873 को शनि जयंती और सूर्य ग्रहण का संयोग बना था।

सूर्य ग्रहण

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।

शनि जयंती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर भगवान  शनि का जन्म हुआ था। हर साल इस दिन को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है।

वट सावित्री व्रत

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

 

All 


Leave a Comment