होम | प्रदेश | आठ साल की मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप, शरीर के हर अंग पर काटने के निशान

आठ साल की मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप, शरीर के हर अंग पर काटने के निशान

राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक 8 साल की मासूम के साथ रेप किया गया है। उस छोटी सी बच्ची के शरीर पर शायद ही कोई ऐसा अंग बचा हो जिसे दरिंदे ने दांत से न काटा हो। यह घटना दिल्ली के बदरपुर इलाके से सामने आई है।


जिसने भी उस बच्ची की हालत को देखा उसकी रूह कांप उठी। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इलाज के लिए बच्ची को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया है। अपनी इकलौती बेटी को दर्द में बिलखते देखकर मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बच्ची के साथ अकेले ही रहती है। कुछ साल पहले ही पिता घर छोड़कर चला गया था।

पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया कि जब वह दर्द से चीख रही थी तो दरिंदे ने पिटाई की थी। आवाज कमरे से बाहर न जाए इसलिए उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़ित की मां ने बताया कि जिस मकान में वह रहती है वहां के ज्यादातर लोग उसे अपनी बेटी की तरह ही मानते थे।

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 32 साल का है और वारदात के बाद से मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब दो दिन पहले ही किराए पर रहने के लिए आया था। इस मामले में मकान मालिक से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में यह बात भी सामने आई है कि मकान मालिक ने पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। 

 

All 


Leave a Comment