होम | प्रदेश | जमीन विवाद में की फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक जब्त

जमीन विवाद में की फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक जब्त

गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित वार्ड नंबर 13 में जमीन विवाद में फायरिंग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गोपाल नवेटिया एवं विनोद मंडल के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान गोपाल नवेटिया ने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल कर फायरिंग करने लगे। घटना सोमवार की देर रात्रि की बतायी जा रही है। बताया गया कि विवादित जमीन पर एक पक्ष के विनोद मंडल पीसीसी सड़क बना रहे थे। जिस कार्य को दूसरे पक्ष के गोपाल नवेटिया एवं उसके बेटे ने निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचे तो दोनों के बीच मारपीट की नोबत हो गई। हाथ मे कुदाल लेकर नवेटिया परिवार को मारने की कोशिश की गई। नवेटिया ने अपने घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल कर फायरिंग करने लगे। घटना की खबर पर गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ पहुंचकर बढ़ते विवाद को नियंत्रित किया। गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले बंदूक को जब्त कर लिया गया है। दोनो पक्षो ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

All 


Leave a Comment