होम | राशिफल | राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान , जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान , जानें रविवार का राशिफल (Today Horoscope)

13 February 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल... टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day) आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। 13 फरवरी 2022 पंचांग नक्षत्र : आद्रा, पुनर्वसु करण: बालव, कौलव योग : प्रीति, आयुष्मान सूर्योदय : 07:01 AM सूर्यास्त : 06:10 PM

 

मेष

आज आप बिना किसी कारण के गुस्सा कर सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें, वरना किसी झंझट में पड़ सकते हैं। पैसे की तंगी हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक : 9 शुभ रंग : येलो उपाय : आज हनुमान चालीसा का पाठ कम से कम सात बार करें।

वृषभ

किसी ऐसी जगह से धनलाभ हो सकता है जहां से आपको उम्मीद ही नइीं होगी। कारोबार में आपकी सोच से अधिक वृद्धि होगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको आदरपूर्वक दृष्टि से देखेगा।

शुभ अंक : 1 शुभ रंग : ग्रे उपाय : सीताराम मंदिर में नारियल का भोग लगाएं।

मिथुन

आज आपको थकान और आलस्य बढ़ेगा। आपका वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकता है। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी भी आपसे अप्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक : 9 शुभ रंग : येलो उपाय : काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कर्क

कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई डील पक्की हो सकती है। खर्च अधिक बढ़ सकता है। दोपहर के बाद सेहत में गिरावट हो सकती है।

शुभ अंक : 4 शुभ रंग : रेड उपाय : भगवान विष्णु का ध्यान करें।

 

सिंह

आज आमदनी और खर्च बराबर रह सकते हैं। आज निराशावादी लोगों से दूर रहें। आंखों में परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक : 3 शुभ रंग : येलो उपाय : शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

कन्या

आज कोई दुविधा की स्थिति बन सकती है। फिजूलखर्ची परेशान कर सकती है। काम में सफलता आपके हाथ नहीं लगेगी। आज परिवार के संग तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें।

शुभ अंक : 1 शुभ रंग : ब्लू उपाय : सुबह काम पर जाने से पहले घर में धूप जलाएं।

 

तुला

धन लाभ के योग हैं। आज का दिन अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा का योग है। किसी अन्य व्यक्ति के साथ भोजन ना करें।

शुभ अंक : 4 शुभ रंग : ब्लू उपाय : गाय को पहली रोटी खिलाएं।

वृश्चिक

आज आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। दोपहर बाद धनलाभ के योग हैं।

शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पर्पल उपाय : लाल वस्त्र का दान करें।

धनु

फिजूल खर्च बढ़ेंगे। साथी से मनमुटाव संभव है। परिवार में तनाव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

शुभ अंक : 3 शुभ रंग : येलो उपाय : गाय को रोटी दें।

मकर

बढ़ता हुआ खर्च आपको परेशान कर सकता है। परिवार में अनबन की स्थिति बन सकती है। अपनी सोच से कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं।

शुभ अंक : 3 शुभ रंग : येलो उपाय : मूंग की दाल का दान करें।

कुंभ

कारोबारी साथियों से लाभ की उम्मीद है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पूरे दिन आलस्य बना रहेगा।

शुभ अंक : 2 शुभ रंग : पिंक उपाय : राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।

मीन

आज आपको धन लाभ होगा और परिजनों से मुलाकात भी संभव है। वाणी पर संयम बनाए, वरना वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका है।

शुभ अंक : 8 शुभ रंग : येलो उपाय : गुड़ का दान करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। nationalismindia.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

 

All 


Leave a Comment