होम | राशिफल | 18 FEBRUARY 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान , जानें शुक्रवार का राशिफल

18 FEBRUARY 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान , जानें शुक्रवार का राशिफल

18 February 2022 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन माघ फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

मेष

आज आपके कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हो। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृषभ

आज आपका दिन दुविधा भरा रहेगा। आज कोई फैसला ना लें कल पर टाल दें। कोई नया काम करना अशुभ होगा। वाणी पर संयम बनाकर रखें। दोपहर बाद धन लाभ के योग हैं।

मिथुन

आज आपको धैर्य बनाकर रखना बहुत जरुरी है। क्योंकि किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। आपकी फिजूलखर्ची आप पर भारी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुडे लोगों के लिए दिन शुभ नहीं। जीवनसाथी का सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा।

 कर्क

आज आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ेगा। गुस्से पर काबू रखें। घर में कलह होगी। दोपहर बाद सेहत बिगेड़गी खर्च पर काबू रखें और वाद विवाद में ना पड़ें।

सिंह

आज आप सावधानी बरतें। सोच समझकर अपना काम करें। आज बदनामी होने का योग है। आपका गुस्सा आप पर ही भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या

आज आपको धन लाभ होने वाला है। विदेश ये आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा पर जाने का योग है। काम के बोझ के कारण तनाव भी हो सकता है।

तुला

आज शेयर बाजार में भूलकर भी निवेश ना करें। आज आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हो सकती है। विवादों से दूरी बनाएं।

वृश्चिक

आज किसी करीबी से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। अपनी वाणी पर संयम बनाएं।

धनु

आज शरीर में आलस्य और थकान की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। बॉस से सावधानी से बात करें। पेट में तकलीफ हो सकती है। किसी से बहस ना करें, वरना परिणाम आपको परेशानी में डाल देगा।

मकर

आज आप अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर सतर्क दृष्टि रखें। कोई भी अनावश्यक विवाद में ना पड़ें। सेहत के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ने की भी संभावना है।अचानक हुई किसी घटना से आपकी चिंता बढ़ेगी।

कुंभ

विदेश में किया गया कारोबार आपको सफलता दिलाएगा। कोई खोई हुई पुरानी चीज मिल सकती है। यात्रा की भी संभावना बन रही है।

मीन

आज आपके मैनेजर या विरोधियों से मनमुटाव की संभावना बन रही है। इसीलिए आज किसी विवाद में ना पड़ें। आपको बच्चों के भविष्य की चिंता सताएगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

 

All 


Leave a Comment