होम | विदेश | AMERICA: न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 20 लोग घायल, विस्फोटक बरामद

AMERICA: न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 20 लोग घायल, विस्फोटक बरामद

अमेरिका (America) में न्यूयॉर्क (New York) के ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन (Brooklyn Subway Metro Station) पर फायरिंग की गई है। इस फायरिंग (Firing) में 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फायरिंग में पांच लोगों को गोली लगी है। इस दौरान मौके से विस्फोटक भी बरामद किया गया है। ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन और आसपास के इलाके में घटना के बाद सनसनी फैल गई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अधिकारियों के संपर्क में हैं और लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियों ने हमलावर का स्केच (हुलिया) जारी कर दिया है। न्यूयॉर्क पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस मेट्रो ट्रेन में गोलीबारी और धमाका हुआ है उसमें एक भारतीय महिला भी यात्रा कर रही थी। महिला का नाम मीनाक्षी है। मीनाक्षी ने बताया कि हम लोग ट्रेन में फंस गए थे। हमें बताया गया कि फायरिंग हो रही है। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। ट्रेन में भीड़ भी बहुत अधिक थी। आगे बताया कि हमारी ट्रेन में उद्घोषणा हो रहा था कि कुछ धुआं जैसा है। हमें ये चीज नहीं पता चल रही थी कि किस चीज का धुआं है। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि एक व्यक्ति ने निर्माण कार्य करने वालों की ड्रेस पहनी हुई थी। उसके हाथ में एक थैला था जिसे उसने ट्रेन के नजदीक फेंक दिया। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। उनके जिस्म से लहू बह रहा था। घटना के तत्काल बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। वहीं तत्काल न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने नियंत्रण में ले लिया है। न्यूयॉर्क में भारत का महावाणिज्य दूतावास मेट्रो स्टेशन पर हुई फायरिंग की घटना की निगरानी कर रहा है। महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने बताया कि हम अधिकारियों के संपर्क में हैं। 

 

All 


Leave a Comment