होम | विदेश | चीन के इस शहर में 2.6 करोड़ लोग खाने-पीने को तरसे, 24 घंटे में मिले 17 हजार COVID केस

चीन के इस शहर में 2.6 करोड़ लोग खाने-पीने को तरसे, 24 घंटे में मिले 17 हजार COVID केस

जिस देश से कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अपने पैर पसारे वहां एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। चीन का आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शंघाई में लगातार पांचवें दिन कोरोना के रिकॉर्ड केस आए हैं। 6 अप्रैल को 2.6 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में 17 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को बेहद गंभीर बताया है। कोरोना वायरस के प्रतिदिन इतने केस आने के बाद वहां टेस्टिंग का नया दौर शुरू हो गया है। इसके साथ पूरे शहर के लोग अपने-अपने घरों में बंद है और टेस्टिंग के लिए सुपर मार्केट भी बंद कर दिए गए हैं। 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण सुपर मार्केट को बंद किया गया था और वहां पर टेस्टिंग शुरू की गई है। चीन के इस शहर में सुपर मार्केट बंद होने की वजह से लोग खाने-पीने की चीजों के लिए परेशान होते और तरसते दिख रहे हैं। चीन सरकार का कहना है कि जब तक सभी लोगों के सैंपल नहीं ले लिए जाते और उनके नतीजे नहीं आ जाते तब तक पाबंदियां नहीं हटेंगी। जब तक के लिए शहर के सभी लोगों को अपने घरों में रहने की जरूरत है।

इससे पहले ही दूसरी कई बिल्डिंग पहले ही दो हफ्ते से बंद हैं। वहां के लोगों की मांग है कि जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं उन्हें घर पर ही रहने की इजाजत दी जाए। चीन के इस शहर में कोरोना संक्रमित बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की नीति ने भी लोगों में गुस्सा भर दिया है। शंघाई के कॉमर्स कमीशन के वाइस प्रेजिडेंट ल्यू मिन ने कहा कि हम लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चीन के शंघाई में दूसरी जगहों से खाना-पानी और दूसरी जरूरी चीजें भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही लोगों की सहायता के लिए सब्जियों की सप्लाई बनाए रखने के लिए शहर और उसके आसपास इमरजेंसी सप्लाई स्टेशन बनाए जाएंगे। ताकि लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

All 


Leave a Comment