होम | विदेश | अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पार कर भारत में चॉकलेट खरीदने के लिए घुसा बच्चा, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पार कर भारत में चॉकलेट खरीदने के लिए घुसा बच्चा, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

बांग्लादेश (Bangladesh) से एक किशोर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार कर भारत (India) में घुस गया। उस किशोर का अपराध सिर्फ इतना था कि वह चॉकलेट खरीदने के लिए भारत में घुसा और फिर उसे सीमा सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चे शाल्दा नदी के किनारे बसे एक गांव का रहने वाला है। ये नदी अंतर्राष्ट्रीय सीमा निर्धारित करती है। मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में शाल्दा नदी के पास बसे एक गांव का इमाम हुसैन नाम लड़का। अपनी पसंदीदा चॉकलेट खरीदने के लिए वह सिपाहीजला तक आना जाना किया करता था। लेकिन एक दिन वह इस नदी को पार कर भारत में चॉकलेट लेने के लिए घुस गया और यहां उसे बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोर सुरक्षा के लिए बने कांटेदार तार की बाड़ से भारत में घुसा था।

आगे बताया कि इसके बाद वह कलामचौड़ा गांव की एक दुकान में चॉकलेट खरीदने आता था और फिर उसी रास्ते से लौटता था। 13 अप्रैल को बीएसएफ ने उसे चॉकलेट खरीदने के लिए आते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बीएसएफ ने उसे पुलिस को सौंप दिया और कोर्ट ने पेश किया गया। जहां से उसे 15 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इमाम के पास से सिर्फ बांग्लादेशी करेंसी मिली है और कोई अवैध सामान नहीं मिला है। लेकिन उसने अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया है। मामले की जांच की जा रही है। अब 15 दिनों के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी तक बांग्लादेश की ओर से भी कोई संपर्क नहीं किया गया है।

 

All 


Leave a Comment