होम | जायका | करवा चौथ के मौके पर अपने चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, रोजाना पिएं ये नेचुरल ड्रिंक्स

करवा चौथ के मौके पर अपने चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो, रोजाना पिएं ये नेचुरल ड्रिंक्स

करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बड़ा पर्व है। ये पर्व 4 नवंबर यानी की कल मनाया जाएगा है। ऐसे में महिलाएं सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती हैं। जिसके लिए वे मेकअप से लेकर हर छोटे-छोटे स्टाइलिंग टिप्स का भी ख्याल रखती हैं। बता दें कि मेकअप और फैशनेबल कपड़े स्टाइलिश लुक देते हैं। लेकिन लम्बे समय तक सुंदर दिखने के लिए नेचुरल ग्लोइंग और हेल्दी स्किन होना बहुत जरूरी है। जिसके लिए रासायनिक चीजों से दुर नेचुरल चीजों को इस्तमाल में लाना होगा। तो आइए जानते है कुछ करवा चौथ पर ही नहीं, बल्कि हमेशा अपनी स्किन को जवां और हेल्दी बना सकती हैं। इस ब्यूटी ड्रिंक से कुछ ही दिनों में आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा। 

खीरे का जूस
खीरे में विटामिन ए, बी1, बी6 सी,डी पौटेशियम, फास्फोरस, आयरन प्रचुर मत्रा में पाई जाती हैं। खीरे के जूस में पानी की पर्याप्त मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स होने के चलते स्किन में निखार आता है। इसके साथ ही खीरे का जूस स्किन को बेदाग बनाने और रुखापन को दूर करने में मदद करता है।
 

अनार का जूस
अनार के जूस में एंटी−ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।  जो हमारे शरीर में खून साफ करने का काम करता है। और टॉक्सिन्स निकालता है। इसके अलावा अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने से स्किन को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। वहीं, अनार का जूस पीने से नई सेल्स बनती है और स्किन में ग्लो भी आता है।

गाजर और चुकंदर का जूस
गाजर और चुकंदर के जूस में अच्छी मात्रा में आइरन, विटामिन और खनिज होते हैं जो खून को बढ़ाते हैं।  और इससे ब्लड प्यूरीफाई होता है। स्किन में ग्लो लाने के लिए गाजर-चुकंदर जूस पीना चाहिए। गाजर-चुकंदर को ब्लैंड करने के बाद जो जूस बनता है, उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व स्किन को मुंहासों, झुर्रियों आदि से बचाते हैं।

नींबू और अदरक का जूस
स्किन में ग्लो के लिए नींबू-अदरक का जूस मिक्स करके पीएं। नींबू-अदरक के मिक्स जूस में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जूस में पाए जाने वाले ये तत्व हमारी स्किन अधिक खूबसूरत बनाते हैं।

 

All 


Leave a Comment