होम | जायका | ठंड में गुड़ से ऐसे लाए चेहरे पर सुंदरता, जानें गुड़ के ये अदभुत फायदें

ठंड में गुड़ से ऐसे लाए चेहरे पर सुंदरता, जानें गुड़ के ये अदभुत फायदें

सर्दियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में सर्दियों से बचे रहने के लिए हम रोज के खाने में भी परिवर्तन लाते है। लेकिन सर्दियों के मौसम में गुड़ का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। दरअसल, सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से खांसी-जुकाम से बचाव होने के साथ कई रोग  से लड़ने की भी क्षमता बढ़ती है। सेहत के लिए गुड़ बहुत गुणकारी होता है। इसलिए इसे गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ पीना चाहिए, इससे सेहत बनी रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ का इस्तेमाल त्वचा को निखारने और कई परेशानियों में भी कारगर है। तो आइए जानते है गुड़ के फायदें।

दाग-धब्बे

गुड में विटामिन -A और विटामिन -B, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं। फास्फोरस की मात्रा अधिक रहती है। गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है। इसे आप चेहरे पर पैक बना कर भी लगा सकते है। गुड़ के पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच गुड़ पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच टमाटर का रस, नींबू का रस और हल्दी की एक चुटकी मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक रहने दें। बाद में इसे गर्म पानी से धो लें।

खून की कमी

शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने का मतलब अनेकों बीमारियों को न्यौता देना है। बता दें, हीमोग्लोबिन एक आयरन युक्त प्रोटीन है। गुड़ में अधिक मात्रा का आयरन पाया जाता है। शरीर मे हिमोग्लोबिन की कम होने पर है, रोजाना गुड़ का सेवन करने से शरीर में लाल रक्त़ कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है।

हड्डियां रहेंगी मजबूत

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव

गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है। शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है, तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।

 

All 


Leave a Comment